Birthday Special – Virat Kohli Biography in Hindi

Birthday Special – Virat Kohli Biography in Hindi

विराट कोहली (Happy Birthday Virat Kohli) 5 November को अपना 35वां जन्मदिन मनाएंगे।आइए जानते हैं उनके जन्मदिन पर उनके कैरियर की खास उपलब्धियों के बारे में।

विराट कोहली की संक्षिप्त जीवनी

विराट कोहली (Virat Kohli) का जन्म देश की राजधानी दिल्ली में 5 नवंबर, 1988 को हुआ था। कोहली 5 नवंबर 2023 को अपना 35वां जन्मदिन (Happy Birthday) मनाएंगे।

विराट के पिता का नाम प्रेम कोहली और माता का नाम सरोज कोहली था। उनके पिता पेशे से वकील थे।

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को बचपन से ही क्रिकेट में इंटरेस्ट था। उन्होंने ने महज तीन साल की उम्र में ही बल्ला पकड़ लिया था। विराट ने नौ साल की उम्र में वेस्ट दिल्ली क्रिकेट अकादमी में दाखिला लिया। और 18 अगस्त 2008 को कोहली ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था।

सबसे तेज 10 हजार वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली 10 हजार वनडे रन बनाने वाले सबसे तेज बल्लेबाज हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए सबसे तेज़ 10 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। विराट ने इस मुकाम को 205 पारियों में हासिल किया था, वही सचिन तेंदुलकर ने इस मुकाम को 259 पारियों में किया था। विराट 24350 रन के साथ भारत के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। वही आज भी सचिन तेंदुलकर 34357 रन के साथ टॉप पर हैं।

सर्वाधिक T20 रन बनाने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली के नाम T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हैं। अभी तक उन्होंने 113 मैचों की 105 पारियों में 36 अर्धशतक और एक शतक की मदद से 3932 रन बनाए हैं। T20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी कोहली के नाम ही दर्ज है। उन्होंने हाल ही में मौजूदा T20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। कोहली अभी तक 1065 रन बना चुके है।

happy-birthday-virat-kohli-1
Image – Twitter

टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान विराट कोहली ने अपना छठा दोहरा शतक दिसंबर 2017 में लगाया था जो किसी भी कप्तान द्वारा लगाए गए सबसे अधिक शतक हैं। ओवरऑल विराट ने सात दोहरे शतक लगाए हैं। इसके पहले यह रिकॉर्ड ब्रायन लारा के नाम दर्ज था, जिन्होंने अपनी कप्तानी में इस तरह के पांच शतक लगाए थे।

दूसरा सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक लगाने वाला बल्लेबाज

विराट कोहली 71 इंटरनेशनल शतक के साथ दूसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। अब तक कोहली टेस्ट में 27 और वनडे में 43 शतक लगा चुके हैं। वही सचिन तेंदुलकर 100 शतक के साथ पहले सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं।

New ISRO Chief Dr. S. Somanath Biography | कौन है Dr. S. Somanath?

भारत के दूसरे और दुनिया के छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडी

विराट कोहली भारत के दूसरे और दुनिया के छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनके नाम पर अभी तक 24350 रन दर्ज हैं। वही सचिन तेंदुलकर 34357 के साथ पहले नंबर पर हैं।

अर्जुन अवार्ड और पद्मश्री से सम्मानित

विराट कोहली को 2013 में अर्जुन अवार्ड और 2017 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया। उनको 2012 में ICC ODI प्लेयर ऑफ द इयर अवार्ड से भी नवाजा गया था।


Stay informed with the most current news updates, join our Telegram and WhatsApp channels.

WhatsApp
Telegram

विराट को चीकू और रन मशीन भी कहा जाता है

2008 अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रवीन्द्र जडेजा ने विराट का नाम चीकू रखा था, और तब से टीम के खिलाड़ी उन्हें इसी नाम से बुलाने लगे। इसके अलावा टीम के खिलाड़ी विराट को चेज और रन मशीन के नाम से भी जानते हैं।

Unique Gyanee

Unique Gyanee एक Blogging वेबसाइट है जहा आपको हर प्रकार का ज्ञान प्राप्त होगा। हमारा उद्देश्य नई और सही बातो को सरल शब्दों में आपतक पहुंचाना है जिससे की आपको सही समय में सही जानकारी मिल सके और अपने ज्ञान का विस्तार कर सके और अपने जीवन को सरल बना सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
Telegram
डॉ. बी.आर. अंबेडकर: समाजिक न्याय के महानायक के अज्ञात तथ्य गीता जयंती क्यों मानते है? Happy Birthday Virat Kohli Images 10 Best Powerful Sardar Vallabhbhai Patel Quotes in English समलैंगिक (Same-Sex) विवाह पर भारतीय सर्वोच्च न्यायालय का फैसला