Valentine’s Day Kyu Manaya Jata hai? | जाने वैलेंटाइन डे की शुरूआत कैसे हुई?

Valentine’s Day Kyu Manaya Jata hai? | जाने वैलेंटाइन डे की शुरूआत कैसे हुई?

आज हम बात करेंगे वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) के बारे में। वैलेंटाइन डे क्यू मनाया जाता है? वैलेंटाइन डे क्या है? Valentine’s Day की शुरूआत कैसे हुई? वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को क्यू मनाया जाता है?

वैलेंटाइन डे क्या है? (What is Valentine’s Day?)

पूरी दुनियां में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) “प्यार के दिन” के रूप में मनाया जाता है। वैलेंटाइन वीक 7 फरवरी से शुरू होता है और 14 फरवरी तक चलता है। वेलेंटाइन डे के दिन कपल एक दुसरे से प्यार का इज़हार करते है। वैलेंटाइन का क्रेज ज्यादातर युवाओं में देखने को मिलता है। वैलेंटाइन डे को ले कर बहुत सारी कहानियां है। लेकिन क्या आप जानते है इसकी शुरूआत कैसे हुए। आइए जानते है वैलेंटाइन डे की शुरुआत कैसे हुई?

वैलेंटावैलेंटाइन डे की शुरुआत कैसे हुई? (How did Valentine’s Day start?) | History of Valentine’s Day

सन 269-270 ईसवी की बात है। उस वक्त रोमन साम्राज्य में क्लाउडियस गोथिकस द्वितीय नाम का एक राजा हुआ करता था। राजा प्रेम संबंधों और शादी के सख्त खिलाफ था। दरअसल, राजा का मानना था कि प्रेम संबंध या शादी से पुरुषो की बुद्धि और शक्ति दोनो खत्म हो जाती है। उनका मानना था कि प्रेम संबंध या शादी से सैनिक लक्ष्य भूल जाते हैं और युद्ध हार जाते हैं। इसलिए उसने सैनिकों के विवाह करने पर रोक लगा दी।

लेकिन उसी राज्य में एक वेलेंटाइन नाम के कैथोलिक संत रहते थे। वैलेंटाइन दुनियां में प्यार संबंधों को बढ़ाने में बिस्वास करते थे। संत वैलेंटाइन (Saint Valentine) ने राजा के आदेश का विरोध किया और रोम के लोगो को प्यार और विवाह के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कई सैनिकों और अधिकारियों की भी शादी करवाई।

इस बात से राजा क्लाउडियस नाराज हो गया और 14 फरवरी 269 ईसवी में संत वेलेंटाइन को मौत के घाट उतरवा दिया। ऐसा माना जाता है कि संत वेलेंटाइन ने जिस दिन बलिदान दिया उस दिन 14 फरवरी थी।उसी दिन से संत वेलेंटाइन के नाम पर वेलेंटाइन डे मनाया जाने लगा।

Valentine Day Kyu manaya jata hai
Image source – Freepik

वेलेंटाईन डे क्यों मनाया जाता है? (Why is Valentine’s Day celebrated?)

ऐसा माना जाता है कि संत वेलेंटाइन ने जिस दिन बलिदान दिया उस दिन 14 फरवरी थी। उसी दिन से संत वेलेंटाइन के नाम पर वेलेंटाइन डे मनाया जाने लगा।

उसी समय से इसी दिन को ‘प्यार के दिन’ के तौर पर मनाया जाता है। कहा ऐसा भी जाता है की संत वेलेंटाइन ने अपने मौत के समय अपनी आंखे जेलर की नेत्र हीन बेटी जैकोबस को दान कर दी थी और एक पत्र जैकोबस के नाम लिखा था, जिसमे उन्होने लिखा था “तुमारा वैलेंटाइन”
धीरे धीरे यह प्रचलन पुरे विश्व में फैल गया और पूरे विश्व में 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाने लगा।

14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे के दिन लोग क्या करते है?

वैलेंटाइन डे क़ो प्रेम का त्योहार भी कहा जाता है। यह आज कल त्यौहार के रूप में मनाया जाने लगा है। 7 फरवरी से वेलेंटाइन वीक की शुरूआत होती है और 14 फरवरी को प्रेमी जोड़े धूमधाम से वेलेंटाइन मनाते हैं।

वेलेन्टाइन्स डे के दिन कपल्स एक दूसरे को गुलाब, चॉकलेट और दूसरे उपहार देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। इसे दुनिया में प्यार का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। यह एक हफ्ते तक चलता है। शादीशुदा लोग भी इस मौके पर एक-दूसरे को उपहार देकर अपनी बॉन्डिंग को मजबूत करते हैं।

यह 7 दिन चलता है और 7 दिन मनाए जाने के पीछे भी एक कारण है। माना जाता है की फरवरी महीने में वसंत का आगमन होता है, जिसे ऋतुराज कहा गया है। इस ऋतु में रंग-बिरंगे फूल खिलते हैं और वातवरण में एक मादकता छा जाती है। इस मौसम में लोगों के दिल में प्यार की भावना स्वाभाविक तौर पर उमड़ती है।

वैलेंटाइन डे का प्रचलन भारत में भी बढ़ गया है, इस दिन हमारे देश के नौजवान अपने वेलेंटाइन को गिफ्ट देते है, प्यार का इजहार करते है और अपने वेलेंटाइन यानी प्यार के साथ एक क्वाल्टी टाइम बिताना चाहते है। इस दिन मॉल, रेस्टोरेंट, पार्क का नज़ारा कुछ अलग ही देखने को मिलता है जगह जगह कपल मस्ती करते हुए मिलते है। साथ ही ये भी देखने को मिलता है की कुछ लोग इस संस्कृति का विरोध कर रहे है। कुछ लोग मानते है की ये भारत की संस्कृती नही है इस लिए ये पर्व सामाजिक स्थल पर न मनाया जाय, जिस वजह से इसका विरोध भी होता है।

Valentine Day Kyu manaya jata hai
Image source – Freepik

वैलेंटाइन वीक में किस दिन क्या होता है? | What is Valentine’s Day Week?

वेलेंटाइन डे की शुरूआत 7 दिन पहले हो जाती है। 7 तारीख से 14 तारीख तक मनाया हर एक दिन किसी न किसी दिन के रूप मे मनाया जाता हैं। एक वीक तक चलने वाला यह पर्व वेलेंटाइन वीक के नाम से जाना जाता है। आइए जानते है की किस दिन क्या होता है।

7 फरवरी (7 February – Rose Day)

वैलेंटाइन वीक का पहला दिन 7 फरवरी का होता है इस दिन क़ो रोज डे कहा जाता है। जब प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को गुलाब का फूल गिफ्ट कर अपनी भावनाओं का इजहार करते हैं। इस दिन को रोज़ डे बोलते है।

Rose Day Shayari in Hindi 2023 | Rose Day Quotes, Wishes in Hindi

8 फरवरी (8 February – Proposal Day)

वेलेंटाइन वीक का दूसरा दिन 8 फरवरी का होता है इस दिन को प्रपोज डे बोलते है। इस दिन प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे को प्रपोज करते हैं। अपने प्यार का इजहार करते है। जो किस्मत वाले होते हैं, उनके प्रेम का प्रस्ताव स्वीकृत हो जाता है।

Happy Propose Day Quotes, Shayari in Hindi 2023

9 फरवरी (9 February – Chocolate Day)

वेलेंटाइन वीक का तीसरा दिन 9 फरवरी का होता है इस दिन को चॉकलेट डे कहा जाता है। इस दिन प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को गिफ्ट के रूप में चॉकलेट देते हैं।

Happy Chocolate day Shayari, Quotes in Hindi 2023

10 फरवरी (10 February – Teddy Day)

वेलेंटाइन वीक का चोथा दिन 10 फरवरी का होता है इस दिन को टेडी डे रूप में मनाया जाता है। जिसमें टेडी बीयर गिफ्ट के रूप में दिए जाते हैं।

Teddy Day Shayari in Hindi 2023 | Teddy Day Quotes, Wishes, Status

11 फरवरी (11 February – Promise Day)

वेलेंटाइन वीक का पाँचवा दिन 11 फरवरी को होता है इस दिन प्रॉमिस डे मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी जोड़े एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाते हैं। एक दूसरे से कुछ प्रोमिस करते है।

Promise Day Quotes, Shayari in Hindi 2023 | Happy Promise Day

12 फरवरी (12 Februrary – Hug Day)

वेलेंटाईन वीक का छटवा दिन 12 फरवरी का होता है इस दिन हग डे रूप के मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी जोड़े और भी करीब आते हैं और आलिगंनबद्ध होते हैं।

Hug Day Quotes in Hindi 2023 | Hug Day Wishes, Status in Hindi

13 फरवरी (13 February – Kiss Day)

वेलेंटाइन वीक का सातवाँ दिन 13 फरवरी का होता है इस दिन किस डे रूप में मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी जोड़े एक-दूसरे का चुंबन लेते हैं। इससे नजदीकी और बढ़ती है।

Happy Kiss Day Quotes, Status in Hindi 2023

14 फरवरी (14 February – Valentine’s Day)

वेलेंटाइन वीक का अंतिम दिन 14 फरवरी का होता है और इसी दिन को वेलेन्टाइन्स डे के रूप में मनाया जाता है। जिस दिन प्रेमी जोड़े एक हो जाते हैं। इस दिन प्रेमी जोड़े एक दुसरे के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताते है। अपने वेलेंटाइन को 🌹 (Rose) देते है प्यार करते है। इस प्रकार इस वीक का समापन होता है। इस त्योहार को लोग पूरे विश्व में मनाते है।

ये है Valentine’s Day week list of 2023

Date & Day Name of the Day
7 February 2023, TuesdayRose Day
8 February 2023, WednesdayProposal or Propose Day
9 February 2023, ThursdayChocolate Day
10 February 2023, FridayTeddy Day
11 February 2023, SaturdayPromise Day
12 February 2023, SundayHug Day
13 February 2023, MondayKiss Day
14 February 2023, TuesdayValentine’s Day

14 फरवरी हिंदु धर्म में माता पिता का दिन।

हिंदू धर्म मे 14 फरवरी के दिन एक और त्योहार मनाया जाने लगा है। जैसे इस दिन शहरों में लोग इस त्योहार को माता पिता के पूजन के नाम से जानने लग गये है। इस दिन लोग आपने माता पिता की पूजा करते है। उनकी लम्बी आयु की कामना करते है।

आज कल के बच्चों को विदेशी संस्कृति का खुमार है इसलिए अपनी संस्कृति को भुलकर वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करते है। इसलिए कुछ लोग इसका विरोध करते है हिंदू धर्म के लोग इस दिन का प्रचार करते है ओर बच्चों को वेलेन्टाइन्स डे की जगह माता पिता पूजन के लिए जागृत करते है ताकि बच्चों को अच्छे संस्कार मिल सके।


FAQs

Qus: 14February को क्या बोलते है?
Ans:
14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है।

Qus: वेलेंटाइन का त्योहार कितने दिन पहले शुरू हो जाता है?
Ans:
वैलेंटाइन का त्योहार 7 दिन पहले शुरू हो जाता है।

Qus: पहला वैलेंटाइन कब मनाया गया था?
Ans:
सबसे पहला वैलेंटाइन 14 फरवरी 496 AD में मनाया गया।

Qus: पहला दिन कब ओर कौनसा होता है?
Ans:
7 February को ओर रोज़ डे होता है।

Qus: वैलेंटाइन डे को किसको मौत के घाट उतार दिया गया?
Ans:
क्लाउडियस ने संत वेलेंटाइन को मौत के घाट उतरवा दिया।


यह सभी देखें 

Unique Gyanee

Unique Gyanee एक Blogging वेबसाइट है जहा आपको हर प्रकार का ज्ञान प्राप्त होगा। हमारा उद्देश्य नई और सही बातो को सरल शब्दों में आपतक पहुंचाना है जिससे की आपको सही समय में सही जानकारी मिल सके और अपने ज्ञान का विस्तार कर सके और अपने जीवन को सरल बना सके।

One thought on “Valentine’s Day Kyu Manaya Jata hai? | जाने वैलेंटाइन डे की शुरूआत कैसे हुई?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
Telegram
डॉ. बी.आर. अंबेडकर: समाजिक न्याय के महानायक के अज्ञात तथ्य गीता जयंती क्यों मानते है? Happy Birthday Virat Kohli Images 10 Best Powerful Sardar Vallabhbhai Patel Quotes in English समलैंगिक (Same-Sex) विवाह पर भारतीय सर्वोच्च न्यायालय का फैसला