New ISRO Chief Dr. S. Somanath Biography | कौन है Dr. S. Somanath?

New ISRO Chief Dr. S. Somanath Biography | कौन है Dr. S. Somanath?

Dr. S. Somanath को January 2022 में केंद्र सरकार द्वारा नया ISRO चीफ नियुक्त किया गया है। Dr. S. Somanath, K. Shivan की जगह लेंगे जो 14 जनवरी को अपना कार्यकाल पूरा कर रहे है। इससे पहले Dr. S. Somanath ने विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC), तिरुवंतपुरम और लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम सेंटर ( LPSC ) के निदेशक के रूप में कार्य किया है। आइए जानते है Dr. S Somanath की Biography आसान शब्दों में।

Dr. S Somanath Biography in Hindi, Dr. S. Somanath कौन है ?

एस सोमनाथ ( Dr. S. Somanath ) को केंद्र सरकार ने अंतरिक्ष विभाग का सचिव और ISRO का प्रमुख (Chairman of the Indian Space Research Organisation) नियुक्त किया है। Dr. S. Somanath भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) के 10 वे अध्यक्ष होंगे। Dr. S Somanath एक भारतीय एयरोस्पेस इंजीनियर (Indian Space Engineer) और रॉकेट टेक्नोलॉजिस्ट (Indian Space Engineer) है। Dr. S. Somanath Launch Vehicle डिजाइन सहित कई विषयो के विशेषज्ञ है।

फिलहाल सोमनाथ विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC), केरल के निदेशक है। वहा भी इन्होंने K. Sivan (Kailasavadivoo Sivan) का जगह लिया था। कार्मिक मंत्रालय के आदेश में कहा गया है की इनकी नियुक्ति, नियुक्ति तिथी से तीन साल के सयुक्त कार्यकाल के लिए है। इसमें रिटायरमेंट के बाद का extended कार्यकाल भी है।

new-isro-chief-dr-s-somanath-biography-uniquegyanee
Image Source – Times of India

Dr. S. Somanath का Professional Life क्या है?

Engineering करने के बाद 1985 में Dr. S. Somanath विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC), भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में शामिल हो गए। ये अपने करियर के शुरुआती दिनों में PSLV प्रोजेक्ट में जुड़े रहे।

Dr. S. Somanath 2010 में बिक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) के associate director बने। साथ ही वर्ष 2010 में GSLV MK – III के project director भी रहे। वह नवंबर 2014 तक प्रणोदन और अंतरिक्ष अध्यादेश इकाई (Propulsion and Space Ordinance Entity) के उप निदेशक भी थे।

Dr. S. Somanath ने जून 2015 से जनवरी 2018 तक लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम सेंटर (LPSC), वालीमाला, तिरुअंतपुरम के director के तौर पर कार्य किया।

वर्ष 2018 में Dr. S. Somanath बिक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) के director बने। उस समय भी इन्होंने के. सिवन (K. Shivan) का जगह लिया था।

January 2022 में केन्द्र सरकार द्वारा Dr. S. Somanath को अंतरिक्ष विभाग का सचिव और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान का प्रमुख नियुक्त किया गया है। January 14, 2022 को K. Shivan का कार्यकाल इसरो चेयरमैन के तौर पर पूरा होने के बाद Dr. S. Somanath नए ISRO Chairman होगे।

Dr. S. Somanath का Educational Life क्या है?

Dr. S. Somanath ने अपनी Schooling सेंट ऑगस्टाइंस हाई स्कूल (St. Augustine High School), अरूर (Aroor) से की है। इन्होंने अपनी मलयालम भाषा में पूरा किया।

इसके बाद इन्होंने महाराजा कॉलेज से प्री डिग्री प्रोग्राम पूरा किया।

Dr. S. Somanath ने Mechanical Engineering में स्नातक की degree TKM कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, कोल्लम , केरल विश्वविद्यालय से किया।

Dr. S. Somanath ने एरोस्पेस इंजीनियरिंग (Aerospace Engineering) में Master की degree इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc), बैंगलोर से की है।

Dr. S. Somanath का Personal Life क्या है?

S. Somanath (एस सोमनाथ) का जन्म जुलाई 1963 में अरूर, अलाप्पुझा, केरल में हुआ था। Dr. S. Somanath के पिता का नाम वेदमपराम्बिल श्रीधर पणिक्कर थंकम्मा है।

S. Somanath के पत्नि का नाम वलसाला कुमारी है । इनकी पत्नि जीएसटी विभाग में कार्यरत है। S. Somanath के दो बच्चे है। दोनो बच्चे इंजीनियरिंग मास्टर्स है।

S. Somanath की रुचि सिनेमा में है पर समय के अभाव में कभी देख नहीं पाते है।

Dr. S. Somanath ( Chairman, Indian space research organisation)

नाम Dr. S. Somanath
जन्मजुलाई, 1963
जन्म स्थानअरूर, अलाप्पुझा, केरल
पिता का नामवेदमपराम्बिल श्रीधर पणिक्कर थंकम्मा
पत्नि का नामवलसाला कुमारी
बच्चे2
शिक्षा (B.Tech)TKM College of Engineering, Kollam
शिक्षा (M.Tech)Indian Institute of Science, Bangalore
हॉबी Movies

FAQs

Qus: Dr. S Somanath कौन है?
Ans: Dr. S Somanath ISRO के चेयरमैन है।

Qus: Dr. S Somanath का जन्म कहा हुआ?
Ans: Dr. S Somanath का जन्म केरल के अरूर नगर में हुआ।

Qus: Dr. S Somanath का जन्म कब हुआ था?
Ans: Dr. S Somanath का जन्म जुलाई 1963 में हुआ था।

Qus: Dr. S Somanath के पिता का क्या नाम है?
Ans: Dr. S Somanath के पिता का नाम “वेदमपराम्बिल श्रीधर पणिक्कर थंकम्मा” है।

Qus: Dr. S Somanath VSSC के निदेशक (Director) कब बने?
Ans: 22 January, 2018 को Dr. S Somanath VSSC के निदेशक (Director) बने थे।

Qus: Dr. S Somanath ISRO (Indian Space Research Organisation) के Chief कब बने?
Ans: January 2022 में Dr. S Somanath को केंद्र सरकार द्वारा नया ISRO चीफ नियुक्त किया गया है।

Qus: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) के 10 वे अध्यक्ष कौन है?
Ans: Dr. S Somanath ISRO (Indian Space Research Organisation) के 10 वे अध्यक्ष है।

Qus: ISRO के CEO कौन है?
Ans: वर्त्तमान समय में ISRO के CEO का नाम Dr. S. Somanath है।


यह सभी देखें 

Unique Gyanee

Unique Gyanee is a information blogging website where you get best & trusted information on multiple topics. Our intent is to provide complex thoughts in a way that is understandable, helping you to learn the right things at the right time.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
Telegram
12 May, प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन | ऑपरेशन सिंदूर अयोध्या के राम मंदिर के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य नालंदा विश्वविद्यालय के बारे में रोचक तथ्य 10 Inspiring Buddha Quotes in English 2024 डॉ. बी.आर. अंबेडकर: समाजिक न्याय के महानायक के अज्ञात तथ्य