Good Friday kya hota hai? | Know About Good Friday in Hindi

Good Friday kya hota hai? | Know About Good Friday in Hindi

गुड फ्राइडे ईसाई समुदाय का त्यौहार है। इस त्योहार को ईसाई समुदायके लोग मानते हैं। आयिए जानते है गुड फ़्राइडे (Good Friday) क्या है? गुडफ्राइडे क्यू मनाया जाता है? गुड फ्राइडे कैसे मनाते है? इस त्योहार के पीछे क्या कथा है।

गुड फ्राइडे क्या है? (What is Good Friday in Hindi?)

ईसाई धर्म ग्रंथों के अनुसार जिस दिन ईसा मसीह ने अपने प्राणों का बलिदान दिया उस दिन शुक्रवार था और उनके ही याद में गुड फ्राइडे मनाया जाता है। इस दिन ही ईसा मसीह ने उत्पीड़न और यातनाएं सहते हुए मानवता के लिए अपना बलिदान दिया और निःस्वार्थ प्रेम का उदाहरण प्रस्तुत किया।

गुड फ्राइडे एक तरह से शोक का दिन है।ईसाई समाज में गुड फ्राइडे का अपना खास महत्व है।गुड फ्राइडे को ब्लैक फ्राइडे, होली फ्राइडे,या ग्रेट फ्राइडे भी कहते हैं।

गुड फ्राइडे कैसे मनाया जाता है? (How Good Friday is Celebrated?)

इस दिन ईसाई समुदाय के लोग अपना पूरा दिन चर्च में सेवा और उपवास में बिताते हैं। कई जगहों पर चर्च में प्रभु यीशु के जीवन के अंतिम घंटों को फिर से दोहराया जाता है और उनके बलिदान को याद किया जाता है।

गुड फ़्राइडे क्यू मनाया जाता है? (Why Good Friday is Celebrated?)

2000 साल पहले ईसा मसीह यरुशलम में लोगों को मानवता, एकता और अहिंसा का उपदेश दे रहे थे जिससे प्रभावित होकर यरूसलम के लोग उन्हें ईश्वर मानने लगे। जिस कारण धार्मिक अंधविश्वास फैलाने वाले कुछ धर्मगुरु उनसे चिढ़ने लगे और ईसा मसीह की शिकायत रोम के शासक पिलातुस से कर दी।

शिकायत के बाद ईसा मसीह पर धर्म की अवमानना और राजद्रोह का आरोप लगाया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। ईसा मसीह को निर्दोष होने के बावजूद सुली पर लटका कर मारने का दंड दिया गया। उन्हें कोड़ें-चाबुक से मारा गया, कांटों का ताज पहनाया गया और फिर कीलों से ठोकते हुए उन्हें सूली पर लटका दिया गया। उन्होंने बिना उलाहना किए प्रार्थना करते हुए यह कहा कि ‘हे ईश्वर इन्हें क्षमा कर, क्योंकि उन्हें ये नही पता कि वे क्या कर रहे हैं। अंत में उन्होंने परमपिता परमेश्वर से कहा कि ‘हे पिता, मैं अपनी आत्मा को तुझे सौंपता हूं’।

कहा जाता है कि जब ईसा मसीह छह घंटों के लिए सूली पर लटके रहे थे, जिनमें तीन घंटों के लिए पूरे राज्य में अंधेरा हो गया और एक तेज जलजला आया। कब्रों की कपाटें टूटकर खुल गईं और पवित्र मंदिर का परदा नीचे तक फट गया।

जिस दिन ईसा मसीह ने अपने प्राणों का बलिदान दिया उस दिन शुक्रवार था और उनके ही याद में गुड फ्राइडे मनाया जाता है।

ईस्टर सन्डे क्या है? (What is Easter Sunday?)

शुक्रवार के दिन ईसा मसीह ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था और ठीक अपनी मौत के तीन दिन बाद वे पुन: जीवित हो उठे थे, उस दिन रविवार था और उसी दिन को ईसाई धर्म में ईस्टर सण्डे कहते हैं। अब हम जानते है यह गोलगोथा क्या है?

Image Source – Pixabay

गोलगोथा क्या है? (What is Golgotha?)

ईसा मसीह को निर्दोष होने के बावजूद सूली पर लटका दिया गया। गोलगोथा एक उंचा टीला था, जहां उन्होंने अंतीम सांस ली थी।

गुड फ़्राइडे के तीसरे दिन क्या हुआ था?

गुड फ्राइडे के तीसरे दिन यानी रविवार को प्रभु यीशु पुन: जीवित हो गए थे और 40 दिन तक लोगों के बीच उपदेश देते रहे। प्रभु यीशु के दोबारा जीवित होने की इस घटना को ईस्टर संडे के रूप में मनाया जाता है।

FAQs

Qus: गुड फ़्राइडे को कौन से लोग पूजा करते है?
Ans:
गुड फ़्राइडे क़ो ईसाई समुदाय के लोग चर्च में जा कर पूजा करते है।

Qus: गुड फ़्राइडे के तीसरे दिन क्या हुआ था?
Ans:
गुड फ्राइडे के तीसरे दिन यानी रविवार को प्रभु यीशु पुन: जीवित हो गए थे।

Qus: गुड फ़्राइडे क़ो किसका दिन है और किसको सूली पर लटका दिया था?
Ans:
गुड फ़्राइडे एक तरह से शोक जा दिन है इस दिन प्रभु यीशु की सूली पर लटका दिया था।

Qus: Good Friday 2022 में कब है?
Ans:
इस साल का Good Friday 15 April, 2022 को है।


यह सभी देखें 

Unique Gyanee

Unique Gyanee एक Blogging वेबसाइट है जहा आपको हर प्रकार का ज्ञान प्राप्त होगा। हमारा उद्देश्य नई और सही बातो को सरल शब्दों में आपतक पहुंचाना है जिससे की आपको सही समय में सही जानकारी मिल सके और अपने ज्ञान का विस्तार कर सके और अपने जीवन को सरल बना सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
Telegram
डॉ. बी.आर. अंबेडकर: समाजिक न्याय के महानायक के अज्ञात तथ्य गीता जयंती क्यों मानते है? Happy Birthday Virat Kohli Images 10 Best Powerful Sardar Vallabhbhai Patel Quotes in English समलैंगिक (Same-Sex) विवाह पर भारतीय सर्वोच्च न्यायालय का फैसला