Tomato Flu नामक बिमारी क्या है? जाने इसके लक्षण और बचने के उपाय

Tomato Flu नामक बिमारी क्या है? जाने इसके लक्षण और बचने के उपाय

कोरोना महामारी और मंकी पाक्स के बाद अब टोमैटो फ्लू (Tomato Flu) नामक बीमारी भारत में तेजी से फैल रहा है। देश में टोमेटो फ्लू के 82 से अधिक मामले सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को एहतियात उपायों का पालन करने का आदेश दिया। टोमैटो फ्लू मुख्य रूप से 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों को अपनी चपेट में ले रहा है और बदन दर्द, त्वचा पर चकत्ते, जलन और डिहाइड्रेशन का कारण बन रहा है।

केंद्र सरकार (Central Government of India) द्वारा जारी एक परामर्श में कहा गया है कि बच्चों को बीमारी के संकेतों व लक्षणों और इसके दुष्प्रभावों के बारे में शिक्षित किया जाना चाहिए। अब इस बिमारी से बचने के लिए लोगो को इसके बारे समझना होगा, जैसे टोमैटो फ्लू या टोमैटो फीवर क्या है? या Tomato pox kya hai?, टोमैटो फ्लू कैसे फैलता है और इसका लक्षण क्या है? इससे कैसे बचा जा सकता है? आइए जानते है 🍅 फ्लू के बारे में।

Tomato Flu Virus (Tomato Pox Disease in Hindi)

Tomato Flu (Tomato Pox) पूरी दुनिया पिछले कुछ सालों से कोरोना महामारी के बाद, मंकी पाक्स जैसे बीमारियों से जूझ रहा था। तब तक एक नई बीमारी ने दस्तक दे दिया है जिसे टोमैटो फ्लू के नाम से रूप में जाना जाता है। यह नई बिमारी स्वास्थ्य विशेषज्ञों और सरकार के लिए चिंता का विषय बन गया है क्योंकि यह बच्चों में तेजी से फैलता है।

लैंसेट स्टडी के अनुसार टोमैटो फ्लू के लक्षण कोविड -19 वायरस के समान हैं, लेकिन यह वायरस SARS-CoV-2 से संबंधित नहीं है, यह पूरी तरह अलग है। टोमैटो फ्लू बच्चों में चिकनगुनिया या डेंगू बुखार के बाद हो सकता हैं।भारत में 6 मई 2022 को केरल के कोल्लम जिले में में पहली बार टोमैटो फ्लू का मामला सामने आया था और अब तक इसके 82 मामले सामने आ चुके हैं।

Tomato flu

टोमाटो फ्लू क्या है? (What is Tomato Flu?)

टोमैटो फ्लू जिसे हैंड फुट माउथ डिजीज (HFMD), या टोमैटो फीवर (Tomato Fever) कहा जाता है एक वायरल बिमारी है जिसमे पूरे शरीर में दर्द के साथ टमाटर के आकार के लाल फफोले हो जाते है और इस लिए यह टोमैटो फ्लू के नाम से जाना जाता है। आमतौर पर इसके ज्यादातर लक्षण दूसरे वायरल इंफेक्शन जैसे ही है। इसमें बुखार, बदन दर्द, त्वचा पर चकत्ते, जलन और डिहाइड्रेशन मुख्य है।

यह बिमारी हल्के बुखार और फिर गले में खरास के साथ शुरू होता है इसके दो से तीन दिन बाद शरीर पर लाल रंग के दाने दिखने लगते हैं जो बाद में फफोलों का रूप ले लेते है। टोमैटो फीवर मुख्य रूप से एक से पांच वर्ष की आयु के बच्चों और जिन वयस्कों की इम्यूनिटी कमजोर है, उन लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है।

टोमैटो फ्लू का कारण (Tomato Flu Causes) क्या है?

टोमैटो फ्लू का कारण जानने के लिए स्वास्थ बिशेषज्ञ अभी भी रिसर्च कर रहे है, लेकिन अभी इसे वायरल संक्रमण का रूप माना जा रहा है। माना यह भी जा रहा है की यह डेंगू या चिकुनगुनिया का दुष्प्रभाव भी हो सकता है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह एक वायरस के कारण फैलाता है लेकीन अभी इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

टोमाटो फ्लू के लक्षण क्या है? (What is Symptoms of Tomato Flu?)

टोमैटो फ्लू के प्राथमिक लक्षण चिकनगुनिया या डेंगू बुखार के समान ही है।

टोमैटो फ्लू के लक्षण इस प्रकार है।

  • बुखार
  • शरीर पर चकते (फफोले)
  • खांसी , जुखाम
  • थकावट
  • बदन दर्द
  • खुजली
  • उल्टी
  • जोड़ों में दर्द
  • बेरंग त्वचा
  • पेटदर्द
  • डायरिया

अगर ऐसे लक्षण दिखे तो आप सभी को सचेत हो जाना चाहिए।

Tomato flu virus

टोमाटो फ्लू का इलाज कैसे करे? (How to treat Tomato Flu?)

टोमैटो फ्लू का अभी तक कोई विशेष इलाज उपलब्ध नहीं है। जिन मरीजों में इसके लक्षण दिख रहे हैं उनका इलाज मोलिक्यूलर और सेरोलॉजिकल टेस्ट के जरिए किया जा सकता है जो चिकुनगुनिया, वैरिसेला-जोस्टर वायरस, हरपीस और डेंगू के निदान में भी काम आते हैं।

टोमाटो फ्लू के लक्षण दिखने पर सलाह दी जाती है की मरीज डॉक्टर से संपर्क करें। जो भी इससे संक्रमित हो गए हैं उन्हें फफोले को फोड़ने और खरोंचने से बचना चाहिए। आमतौर पर आराम करने और बुखार की दवा लेने से ही 5 से 7 दिन में ठीक हो जाती है।

अगर किसी को टोमैटो फ्लू के लक्षण दिखते हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि उसे टोमैटो फीवर ही है। वह स्वयं को आइसोलेट कर लें, आराम करें और दिनभर में खूब सारा पानी या अन्य तरल पेय पिएं।

मंकी पॉक्स (MonkeyPox) वायरस क्या है? जाने इसके क्या लक्षण है?

संक्रमित होने पर क्या करे?

  • पांच से सात दिनों के लिए खुद को आइसोलेट करे, बीमारी ना फैले, इसका ध्यान रखे।
  • अपने आसपास के इलाके को साफ और स्वच्छ रखें. वायरल से संक्रमित बच्चे दूसरे बच्चों के साथ ना खेलें, खिलौने शेयर ना करें।
  • फफोलों को हाथ ना लगाएं, अगर ऐसा किया भी है तो तुरंत अपने हाथ धोएं।
  • संक्रमित बच्चों के कपड़े, बर्तन सब अलग कर दे
  • आराम करे।

टोमाटो फ्लू से कैसे बचें? (How to prevent from Tomato flue?)

टोमैटो फ्लू से बचे रहने के लिए डॉक्टर्स सफाई से रहने की सलाह देते हैं। डॉक्टरों के अनुसार इसमें मृत्यु दर बहुत कम है और इसका इलाज आसानी से हो सकता है।

अपने आप को टोमैटो फ्लू से बचाने के लिए आप निम्नलिखित कदम उठा सकते है।

  • व्यक्तिगत साफ-सफाई रखें
  • खूब सारा पानी पिए (यदि संभव हो तो गुनगुना पानी पिएं)
  • जूस और अन्य लिक्विड पदार्थ पिए।
  • अगर फफोले हो गए हैं तो उन्हें न फोड़े, न छुए।
  • संकर्मित व्यक्ति से दूर रहे।
  • खूब आराम करे।

टोमैटो फ्लू का खतरा किन किन लोगों को है? (Who is at risk of tomato flu?)

लैंसेट की रिपोर्ट के अनुसार “बच्चों को टोमैटो फ्लू के संपर्क में आने का खतरा बढ़ जाता है क्योंकि इस उम्र में वायरल संक्रमण काफी जल्दी बच्चों पर हावी हो जाते हैं।” डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि पांच साल से कम उम्र के बच्चे इस स्थिति से सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं।

टोमाटो फ्लू का टमाटर से क्या संबंध है (What does tomato have to do with Tomato Flu?)

अगर आप टमाटर और टोमैटो फ्लू के बीच संबंध ढूंढ रहे हैं तो आपको बताना चाहूंगा कि इसके बीच कोई संबंध नहीं है। इस बीमारी में शरीर पर टमाटर जितने बड़े लाल रंग के फफोले हो जाते है जिसकी वजह से इसे टोमेटो फ्लू कहा जाता है।

HFMD (Hand-Foot-Mouth Disease) बीमारी क्या है?

  • ये बीमारी कोक्ससैकीय A16 वायरस से होती है।
  • इस बिमारी में हाथ, पैर और मुंह में ही लक्षण नज़र आता है, इसलिए इसे हैंड, फुट और माउथ डिजीज कहा जाता है।
  • ये सांस लेने वाली नली के जरिए फैलताी है।
  • इसमें मुंह के अंदर लाल छाले हो जाते है।
  • इस बीमारी में सबसे पहले फीवर फिर गले में दर्द की शिकायत होती है।
  • पैर और मुंह में लाल दाने भी हो जाते है।
  • यह बीमारी मुख्य रूप से 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में होता है, लेकिन यह वयस्कों में भी हो सकता है।

यह भी देंखे –

Unique Gyanee

Unique Gyanee एक Blogging वेबसाइट है जहा आपको हर प्रकार का ज्ञान प्राप्त होगा। हमारा उद्देश्य नई और सही बातो को सरल शब्दों में आपतक पहुंचाना है जिससे की आपको सही समय में सही जानकारी मिल सके और अपने ज्ञान का विस्तार कर सके और अपने जीवन को सरल बना सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
Telegram
डॉ. बी.आर. अंबेडकर: समाजिक न्याय के महानायक के अज्ञात तथ्य गीता जयंती क्यों मानते है? Happy Birthday Virat Kohli Images 10 Best Powerful Sardar Vallabhbhai Patel Quotes in English समलैंगिक (Same-Sex) विवाह पर भारतीय सर्वोच्च न्यायालय का फैसला