e-SHARM Card क्या है? | e-Sharm Card के क्या लाभ है?

e-SHARM Card क्या है? | e-Sharm Card के क्या लाभ है?

आज कल लोग बड़े पैमाने पर अपना ई-श्रम कार्ड बनवा रहे हैं। अगर आपने अभी तक अपना ई-श्रम कार्ड नहीं बनवाया, तो आपको जल्द से जल्द e-SHARM Card के लिए पंजीकरण करा लेना चाहिए। अगर अपने e-Sharm Card बनवा लिया है तो कुछ बातो को अवश्य जान ले ताकि आप मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठा सकें।
आइए जानते है की ई-श्रम कार्ड बनवाने से कामगारों को क्या लाभ मिलेंगे। ई श्रम कार्ड के लिए कौन पंजीकरण करा सकता है । ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए कौन कौन से डॉक्यूमेंट आवश्यक है?

e-Shram Card के क्या लाभ है?

e-Sharm card के फायदे ( e-shram benefits in Hindi)

E shram कार्ड के फायदे निम्न प्रकार है –

1. रोजगार मिलने की संभावना बढ़ जाएगी

e-Sharm पोर्टल पर पंजीकरण करने से देश के श्रमिक और मजदूर वर्ग के लोगों को रोजगार मिलने की संभावना बढ़ जाती है। क्यू की e-Sharm पोर्टल पर पंजीकरण करने से सरकार के पास एक रिकॉर्ड तैयार हो जाता है जिससे की भविष्य में इस डाटाबेस के जरिए सरकार श्रमिकों को रोजगार दे सकती है।

2. दो लाख रुपए का दुर्घटना बीमा कवर

ई-श्रम कार्ड (e-Sharm Card) धारकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत 2 लाख रुपये का बीमा कवर भी मिलता है। इसके अंतर्गत अगर कोई कामगार विकलांग हो जाता तो उसको 1 लाख रुपये मिलते हैं। वहीं अगर कामगार की किसी हादसे में मृत्यु हो जाती तो उसके द्वारा तय किए गए नॉमिनी को 2 लाख रुपये मिलते हैं।

3. आर्थिक मदद

E Sharm के तहत सरकार कमजोर आय वर्ग के मजदूरों को आर्थिक मदद (Financial Help), फ्री या सस्ता राशन (Free Ration) मिलता है।

4. केंद्र सरकार और राज्य सरकार की महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा जो भी योजना चलाया जाता है उन सभी योजनाओं का लाभ श्रम कार्ड धार को को मिलेगा । इसके साथ ही श्रम विभाग की सभी योजना जैसे – फ्री सायकल, बच्चों को छात्रवृत्ति, फ्री सिलाई मशीन, और काम काज वाले मुफ्त उपकरण का भी लाभ मिलेगा।

e-Shram Card क्या होता है?

श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा असंगठित कामगारों (NDUW) का एक राष्ट्रीय डेटाबेस बनाने के लिए eSHRAM पोर्टल विकसित किया गया है, जिसे आधार के साथ जोड़ा जाएगा। इस पोर्टल पर कामगारों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक श्रमिक e श्रम पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते है। सभी पंजीकृत कामगारों को e-Shram Card प्रदान किया जायेंगा।।

e-SHRAM पोर्टल का उद्देश्य क्या है?

E shram पोर्टल का उद्देश्य निर्माण श्रमिकों, प्रवासी श्रमिकों, गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिकों, स्ट्रीट वेंडरों, घरेलू श्रमिकों, कृषि श्रमिकों आदि सहित सभी असंगठित श्रमिकों (यूडब्ल्यू) का एक केंद्रीकृत डेटाबेस का निर्माण करना है, जिसे आधार के साथ जोड़ा जाएगा।

ई श्रम (NDUW) पोर्टल में कौन पंजीकरण कर सकता है?

e-Shram portal पर असंगठित मजदूर जिसकी
आयु 16-59 वर्ष के बीच हो वह पंजीकरण कर सकता है।

अगर कोई ईपीएफओ (EPFO)/ ईएसआईसी (ESIC) या एनपीएस (NPM) (सरकारी वित्त पोषित) का सदस्य हो, वह पंजीकरण नही करा सकता है।

e-Sharm card के लिए पंजीकरण कैसे कराए?

अगर आप अपना ई-श्रम कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो इसे बनवाने की प्रक्रिया काफी आसान है। आप आसानी से श्रम पोर्टल की वेबसाइट eshram.gov.in पर विजिट करके अपना ई-श्रम कार्ड बना सकते हैं।

e-Shram पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए क्या क्या आवश्यकता है?

e-Sharm पोर्टल परपंजीकरण या e-Sharm Card के लिए निम्नलिखित आवश्यकताएं है

  • व्यक्ति का आधार नंबर
  • मोबाइल नंबर आधार से लिंक जो आधार से लिंक है
  • IFSC कोड के साथ बचत बैंक खाता संख्या

यह भी देंखे –

Unique Gyanee

Unique Gyanee is a information blogging website where you get best & trusted information on multiple topics. Our intent is to provide complex thoughts in a way that is understandable, helping you to learn the right things at the right time.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
Telegram
12 May, प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन | ऑपरेशन सिंदूर अयोध्या के राम मंदिर के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य नालंदा विश्वविद्यालय के बारे में रोचक तथ्य 10 Inspiring Buddha Quotes in English 2024 डॉ. बी.आर. अंबेडकर: समाजिक न्याय के महानायक के अज्ञात तथ्य