26 जनवरी को गणतंत्र दिवस क्यों मनाते हैं? | Know About 26 January in Hindi

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस क्यों मनाते हैं? | Know About 26 January in Hindi

हमारे देश में हर एक त्योहार मनाने के पिछे कोई न कोई कारण और उसका अपना महत्व है। इन सभी त्योहारों में से एक गणतंत्र दिवस का भी त्योहार मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस प्रत्येक वर्ष 26 January को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह एक ऐसा त्योहार है जिसे पूरे देश में सभी जाति, धर्म के लोग मनाते है। आइए जानते है की गणतंत्र दिवस क्या होता है? गणतंत्र दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? गणतंत्र दिवस को कौन से लोग मानते है? इस दिन क्या लागू हुआ था? गणतंत्र दिवस मनाने की परंपरा किसने शुरू किया था? 15 अगस्त और 26 जनवरी में क्या अंतर है?

भारत का राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस (Republic Day)/ 26 January

हमारे देश का राष्ट्रीय ध्वज हमारी आन-बान और शान है। 26 January और 15 August को राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है।
26 January 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ था। इस दिन को पर्व के रुप में बड़ी दिन धूम धाम से मनाया जाता है। 26 जनवरी को ही हम गणतंत्र दिवस के रुप में मनाते है।

गणतंत्र दिवस का दिन भारत के तीन राष्ट्रीय पर्वों में से एक है। यहीं कारण है कि इसे हर जाति और धर्म के लोग काफी सम्मान और ख़ुशी के साथ मनाते है।

गणतंत्र दिवस कोई साधरण दिन नही है। हम पढ़ते आते है की 15 अगस्त 1947 को हमारा भारत देश स्वतंत्र हुआ था। लेकिन 26 जनवरी 1950 के दिन ‘भारत सरकार अधिनियम’ को हटाकर भारत के नवनिर्मित संविधान को लागू किया गया। इसलिए इस दिन से 26 जनवरी को भारत में गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

New ISRO Chief Dr. S. Somanath Biography | कौन है Dr. S. Somanath?

गणतंत्र दिवस भारत के तीन राष्ट्रीय पर्व में से एक है। लेकिन इसके अलावा दो (गांधी जयंती और स्वतंत्रता दिवस) राष्ट्रीय पर्व है। इस दिन पूरे देश भर में छुट्टी होती है और जैसे स्कूल, कालेज, ऑफ़िस, बैंक आदि बंद रहते हैं। गणतंत्र दिवस को राष्ट्रीय अवकाश होता है। 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस पर हमारे देश के राष्ट्रपति राजपथ पर झंडा फहराते है। दिल्ली के इंडिया गेट के पास यानी राजपथ पर हमारी तीनो सेनाओं (भारतीय थलसेना, भारतीय वायुसेना, भारतीय जलसेना) द्वारा परेड किया जाता है, जिसका अपना खास महत्व है। यहां प्रत्येक राज्य की झाकियां निकली जाति है। 26 जनवरी को यह बहुत ही मनमोहक दृश्य होता है, देश के कोने कोने से लोग इस दृश्य को देखने के लिए भारत की राजधानी दिल्ली में आते है।

Image Source – Freepik

15 अगस्त और 26 जनवरी में क्या अंतर है?

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रुप में मनाया जाता है क्यू की इस दिन हमारा देश आजाद हुआ था। और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रुप में मनाया जाता है क्यू की इसी दिन हमारे देश का संबिधान लागू हुआ था।

प्रत्येक साल 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) को हमारे देश के राष्ट्रपति राजपथ पर झंडा फहराते है और 15 अगस्त को हमारे देश के प्रधान मंत्री लालकिले पर झंडा फहराते हैं।

15 अगस्त को ध्वजारोहण कार्यक्रम लालकिले पर आयोजित होता है और 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) पर झंड़ा फहराने का कार्यक्रम राजपथ पर आयोजित किया जाता हैं। 15 अगस्त को ध्वजारोहण होता है और 26 जनवरी को झंडा फहराया जाता है। अब आपके मन में सवाल होगा की ध्वजारोहण और झंडा फहराने में क्या अंतर है तो आइए जानते है इसके बारे में।

26 January Republic Day Quotes in Hindi | Happy Republic Day Wishes Image in Hindi

ध्वजारोहण और झंडा फहराना में क्या अंतर है?

क्या आपने कभी गौर किया है, 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन झंडे को ऊपर की तरफ खींचा जाता है उसके बाद उसे फहराया जाता है। और इसी प्रकिया को ध्वजारोहण यानी Flag Hoisting कहा जाता है। यह प्रकिया उस समय से शुरू हुई जब भारत आजाद हुआ। आजादी के दिन ब्रिटिश सरकार ने अपना झंडा उतारकर, भारत के झंडे को उपर चढ़ाया था, इसी लिए 15 अगस्त को झंडा ऊपर की तरफ खींचा जाता है फिर फहराया जाता है।

सायद आपने ये भी गौर किया हो, की 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस (Republic Day) के दिन झंडा ऊपर बंधा रहता है और झंडे को केवल फहराया जाता है और इसी वजह से इसे ध्वजारोहण के जगह, झंडा फहराना (Flag Unfurling) बोला जाता है। अब आइए जानते है की गणतंत्र दिवस कब से मनाया जाने लगा।

गणतंत्र दिवस भाषण | 7+ Best Speech on 26 January Republic Day 2023 in Hindi

गणतंत्र दिवस को क्यू मनाया जाता है? इस त्योहार का मुख्य कारण क्या है?

26 January को गणतंत्र दिवस मनाने का मुख्य कारण यह है कि इस दिन हमारे देश का संविधान प्रभाव में आया था। इस दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ और इसी दिन डॉ.राजेंद्र प्रसाद ने भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में गवर्नमेंट हाउस के दरबार हाल में शपथ ली थी । पहले राष्ट्रपति के रुप में डॉ.राजेंद्र प्रसाद ने झंडा फहराया था और तभी से 26 January को गणतंत्र दिवस मनाया जाने लगा। सन 1955 से गणतंत्र दिवस का समारोह राजपथ पर होने लगा।

इसका एक कारण और भी है इस दिन इसकी शुरुआत दिसंबर 1929 में लाहौर में पंडित नेहरु के अध्यक्षता में संपन्न हुई भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन से हुई थी। जिसमें कांग्रेस द्वारा इस बात की घोषणा की गई की यदि 26 जनवरी 1930 तक भारत को स्वायत्त शासन (Dominion Status) नही प्रदान किया गया तो इसके बाद भारत अपने आप को पूर्णतः स्वतंत्र घोषित कर देगा, लेकिन जब यह दिन आया और अंग्रेजी सरकार द्वारा इस मुद्दे पर कोई जवाब नही दिया गया तो कांग्रेस ने उस दिन से पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्ति के लक्ष्य से अपना सक्रिय आंदोलन आरंभ कर दिया और पहली बार झंडा फहराया था। यहीं कारण है कि जब हमारा भारत देश आजाद हुआ तो 26 जनवरी के दिन के इस दिन संविधान स्थापना के लिए चुना गया।

Image Source – Google

गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली की परेड में क्या होता? गणतंत्र दिवस के दिन राजपथ पर क्या होता है?

भारत सरकार प्रत्येक साल नई दिल्ली में एक कार्यक्रम आयोजित करती है जिसमें इंडिया गेट पर खास परेड का आयोजन होता है।
सुबह-सुबह ही इस महान कार्यक्रम को देखने के लिये लोग राजपथ पर इकट्ठा होने लगते है। देश के कोने कोने से लोग इस कार्यक्रम में शामिल होते है।

गणतंत्र दिवस के दिन कीर्ति चक्र, अशोक चक्र जैसे सम्मान दिए जाते है। इसके बाद तीनों सेनाएँ विजय चौक से अपनी परेड को शुरु करती है। जिसमें तरह-तरह अस्त्र-शस्त्रों का भी प्रदर्शन किया जाता है। आर्मी बैंड, एन.सी.सी कैडेट्स (NCC Cadet) और पुलिस बल भी विभिन्न धुनों के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन करते है। विभिन्न राज्यों की झाकियां निकली जाति है।

लोग इस कार्यक्रम का आनंद लेते है और शाम को आपने घर की ओर लौट जाते है। राज्यों में भी इस उत्सव को राज्यपाल की मौजूदगी में बेहद शानदार तरीके से मनाया जाता है।इस कार्यक्रम में सारे लोगों के सुरक्षा का बड़ा ध्यन रखा जाता है।


FAQs

Qus: 26 January को राष्ट्रपति ध्वज क्यू फहराते हैं?
Ans: राष्ट्रपति देश का संवैधानिक प्रमुख होता है। हमारे देश का संविधान 26 जनवरी को लागू हुआ इस लिए इस दिन देश का संवैधानिक प्रमुक राष्ट्रपति ध्वज फहराते है।

Qus: भारत के पहले गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि कौन थे?
Ans: भारत के पहले गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो थे।

Qus: 26 January को क्या मनाया जाता है?
Ans: 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।

Qus: झंडा उतारने का क्या समय होता है?
Ans: राष्ट्रिय ध्वज यानी झंडा फहराने का समय सूर्योदय से सूर्यास्त तक होता है। सूर्यास्त के बाद झंडे को उतार देना चाहिए।

Qus: 26 जनवरी 2024 को कौन सा गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा?
Ans:
26 जनवरी 2024 को 75 वा गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। 26 जनवरी 1950 को देश का संबिधन लागू हुआ और इसी दिन गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Qus: पहली बार गणतंत्र दिवस कब मनाया गया?
Ans:
पहली बार गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को मनाया गया।

Qus: 26 जनवरी को तिरंगा किसके द्वारा फहराया जाता है?
Ans:
26 जनवरी को तिरंगा राष्ट्रपति द्वारा फहराया जाता है और 15 August को प्रधान मंत्री द्वारा।

Qus: 26 जनवरी 1947 को कौन सा दिन था?
Ans:
26 जनवरी 1947 को रविवार था।


यह सभी देखें 

Unique Gyanee

Unique Gyanee एक Blogging वेबसाइट है जहा आपको हर प्रकार का ज्ञान प्राप्त होगा। हमारा उद्देश्य नई और सही बातो को सरल शब्दों में आपतक पहुंचाना है जिससे की आपको सही समय में सही जानकारी मिल सके और अपने ज्ञान का विस्तार कर सके और अपने जीवन को सरल बना सके।

One thought on “26 जनवरी को गणतंत्र दिवस क्यों मनाते हैं? | Know About 26 January in Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
Telegram
डॉ. बी.आर. अंबेडकर: समाजिक न्याय के महानायक के अज्ञात तथ्य गीता जयंती क्यों मानते है? Happy Birthday Virat Kohli Images 10 Best Powerful Sardar Vallabhbhai Patel Quotes in English समलैंगिक (Same-Sex) विवाह पर भारतीय सर्वोच्च न्यायालय का फैसला