P अक्षर के नाम वाले लोग कैसे होते है? | Know Behaviour of the Name Starting with Letter P

P अक्षर के नाम वाले लोग कैसे होते है? | Know Behaviour of the Name Starting with Letter P

हर किसी के नाम का कोई न कोई अर्थ और उसका महत्व जरूर होता है। किसी के नाम से उसके स्वाभाव, व्यक्तित्व के बारे में आसानी से जाना जा सकता है। नाम का पहला अक्षर इंसान के स्वभाव के बारे में बहुत कुछ बताता है। आज हम बात करेंगे P (P Letter) अक्षर से शुरु होने वाले नाम के लोगो के बारे में। जैसे की P नाम वाले लोगो का स्वभाव कैसा होता है? P नाम वाले लोगो की लव लाइफ कैसी होती है? P नाम वाले लोगो का करियर कैसा होता है?

Name Personality/Name Astrology:

वैदिक ज्योतिष के अनुसार नाम के पहले अक्षर से व्यक्ति के ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति के बारे जानकारी प्राप्त होता है। जन्म का समय और नाम के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव और उसके व्यक्तित्व के बारे में कई बातें पता लगाई जा सकती हैं। P अक्षर (Letter P) से शुरु होने वाले नाम के लोगो की राशि कन्या होती है। प यानी P अक्षर से शुरु होने वाले नाम के लोगो में बहुत सारी खूबियां होती हैं। इस अक्षर के नाम से शुरू होने वाले लोगों में एक खास विशेषता यह होती है कि ये लोग दूसरों के बारे में बहुत सोचते हैं। यह लोग किसी को भी भावनात्मक रूप से आहत नहीं करना चाहते हैं। इस नाम के लोग दिमाग के तेज और काफी मेहनती होते हैं। P नाम वाले अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाते हैं।आइए जानते हैं P अक्षर से शुरु होने वाले नाम (Letter name personality)के लोगो का व्यक्तित्व कैसा होता है?

P अक्षर से शुरु होने वाले नाम के लोगो का स्वभाव/ व्यक्तित्व कैसा होता है?

अंग्रेजी के अक्षर P से शुरू होने वाले नाम के लोग स्वभाव से बहुत जिद्दी होते हैं और अपने मन की ही करते हैं। इनके इस रवैये के कारण लोग इन्हें घमंडी भी समझते हैं। कुछ मौकों पर ये आपको सेल्फिश लग सकते हैं लेकिन वास्तव में ऐसा होता नहीं है। ये अपनी लाइफ अपनी प्राथमिकताओं पर जीना चाहते हैं जो कई बार लोगों को पसंद नहीं आता है। ये अक्सर दिल की बात बोल जाते हैं जो इनके लिए मुश्किल खड़ी कर देता है। ये लोग स्वभाव से काफी दयालु भी होते है। ये लोग हमेशा लोगो को मदद करने के लिए तत्पर रहते है, इनसे किसी की मुसीबत नही देखी जाती है। P नाम वाले लोग सिद्धांतवादी होते है, यह लोग अपने सिद्धांतों से कभी भी समझौता नहीं करते हैं।

P अक्षर (Letter P) से शुरु होने वाले नाम के अधिकतर लोग के आस-पास एक रहस्य का मौहाल बना रहता है क्योंकि ये अपने सारे राज अपने मन में छिपाकर रखते हैं। ये जल्दी किसी के सामने पूरी तरह से नहीं खुलते हैं। इन्हें अपनी निजी जिंदगी की बातें दूसरों के साथ शेयर करना पसंद नहीं होता है।

P नाम वाले की लव लाइफ कैसी होती हैं?

P नाम वाले लोगो के लव लाइफ के बारे में बात की जाय तो ये लोग प्यार के मामले में उतने भाग्यशाली नहीं होते हैं।अक्सर यह लोग सच्चे प्रेम से वंचित रह जाते हैं। प्यार रिश्ते और भावनाएं इनके लिए लाइफ में काफी महत्व रखते है। ये लोग प्यार के मामले में बेहद ईमानदार किस्म के साथी होते है। यह लोग अपने वैवाहिक जीवन की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हैं और जीवनसाथी के प्रति पूरी तरह समर्पित रहते हैं।

यह लोग थोड़े से नखरीले स्वभव के होते हैं। इनके अंदर कई बातों को लेकर उथल-पुथल चलती रहती है। यही कारण है कि इनकी बहुत कम लोगों से दोस्ती हो पाती है।
ऐसे लोगों को एक गुड लुकिंग और स्मार्ट लाइफ पार्टनर चाहिए होता है हालांकि इन्हें इंटेलिजेंस सबसे ज्यादा आकर्षित करती है।

P नाम वाले लोगो का कैरियर कैसा होता है?

P नाम वाले लोगे को करियर में काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। लेकिन ये किसी भी विषम परिस्थितियों में हार नही मानते बल्कि डटकर सामना करते है और अंततः विजय प्राप्त करते है। ये काफी मेहनती होते है, जल्दी हार नही मानते और इसी वजह से बड़े से बड़े काम को अपने मेहनत से पूरा करते है। अपने इन्ही स्वभाव के कारण ये सफ़लता प्राप्त करते है।ये काफी प्रभावशाली व्यक्तित्व वाले होते हैं।

P अक्षर नाम वाले लोग अपनी नैसर्गिक क्षमता का उपयोग नॉलेज प्राप्त करने में करते हैं। ये दिमाग के काफी तेज और बुद्धिमानी होते है, इनकी हाजिरजवाबी गजब होती है। इन लोगों के अंदर हमेशा एक्सप्लोर करने और रोज नई नई चीजें सीखने के लिए लालसा होती है। P नाम वाले ज्यादातर लोगो का इंटरेस्ट खुद के व्यवसाय में होता है। यह लोग एक बार जो ठान लेते हैं उसे किसी भी कीमत पर करके ही दम लेते हैं।

P अक्षर के नाम वाले व्यक्ति का रासी क्या होता है?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 रासिया होती है। नाम के पहले अक्षर से रासी का पता लगाया जा सकता है। सभी राशियों का अपना अलग अलग स्वभाव होता है। रासियों का प्रभाव इंसान के जीवन में काफी होता है यहां तक कि रासियो से व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। नीचे रासिया और उन रासियो से जुड़े हुए अक्षर दिया जा रहा है जिससे आप अपने नाम की रासी आसानी से जान सकते है। P अक्षर (Letter P) से शुरु होने वाले नाम के लोगो की राशि कन्या होता हैं। आप अपने नाम के पहला अक्षर से अपनी रासी का पता लगा सकते है।

राशिनाम अक्षर
मेषचू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
वृषई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
मिथुनका, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
कर्कही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
सिंहमा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
कन्याढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
तुलारा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
वृश्चिकतो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
धनुये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
मकरभो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
कुंभगू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
मीनदी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

आपका क्या विचार है हमारे इस पोस्ट के बारे में आप अपना Feedback नीचे कमेंट बॉक्स में लिख सकते है। और आप हमे सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते है और भी ऐसे पोस्ट के लिए।


यही भी देखें –

Unique Gyanee

Unique Gyanee एक Blogging वेबसाइट है जहा आपको हर प्रकार का ज्ञान प्राप्त होगा। हमारा उद्देश्य नई और सही बातो को सरल शब्दों में आपतक पहुंचाना है जिससे की आपको सही समय में सही जानकारी मिल सके और अपने ज्ञान का विस्तार कर सके और अपने जीवन को सरल बना सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
Telegram
डॉ. बी.आर. अंबेडकर: समाजिक न्याय के महानायक के अज्ञात तथ्य गीता जयंती क्यों मानते है? Happy Birthday Virat Kohli Images 10 Best Powerful Sardar Vallabhbhai Patel Quotes in English समलैंगिक (Same-Sex) विवाह पर भारतीय सर्वोच्च न्यायालय का फैसला