Shardiya Navratri 2023 Wishes in Hindi | Happy Navratri

Shardiya Navratri 2023 Wishes in Hindi | Happy Navratri

नवरात्र के पहले दिन अपने सगे संबंधियों, परिवार जनों को नवरात्रि के शुभ संदेश Happy Navratri जरुर भेजे। नवरात्रि में मां दुर्गा के श्लोक को स्मरण करने से मां अत्यधिक प्रसन्न होती हैं।

शारदीय नवरात्र ( Happy Sharadiya Navratri 2023)

इस बार पूरे भारत वर्ष में 15 अक्टूबर से पवित्र शारदीय नवरात्रि पर्व की शुरुआत हो रही है जो 23 अक्टूबर तक मनाई जाएगी। नवरात्रि में पूरे देश में मां आदिशक्ति के नौ सिद्ध स्वरूपों की विधिवत पूजा, अर्चना और उपासना की जाती है जिन्हें शक्ति का स्वरूप माना जाता है। हिंदू कैलेंडर में शारदीय नवरात्रि को सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र माना गया है।

हिंदू पंचाग के अनुसार शारदीय नवरात्रि के प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है। नवरात्रि के पहले दिन पहले दिन कलश स्थापना की जाती है। घर-घर मां दुर्गा विराजती हैं।

नवरात्रि के प्रथम दिन मां के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जाती हैं। मान्यता यह भी है कि नवरात्र में मां भगवती की पूजा अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है और उनके सभी दुःख-दर्द दूर हो जाते हैं।

नवरात्रि में उपवास रखने का अपना खास महत्व है। इस महापर्व के दौरान फलाहार या सात्विक भोजन करने से बहुत लाभ होता है। इस महापर्व के दौरान आप भी मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करें, और उपवास रखे। नवरात्रि में मां दुर्गा के श्लोक को स्मरण करने से मां अत्यधिक प्रसन्न होती हैं।

इस महापर्व के खास मौके पर अपने सगे संबंधियों, रिश्तेदारों, दोस्तों को नवरात्र पर्व की शुभकामना सन्देश भेजे। निचे नवरात्रि के शुभकामना संदेश लिखे गए है जिसे आप अपने सगे संबंधियों, रिश्तेदारों और दोस्तों को भेज सकते हैं।

Happy Shardiya Navratri 2023 Wishes

या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
हैप्पी नवरात्रि

सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।।
आपको नवरात्रि की हार्दिक शुभकमानाएं!

ॐ ह्रीं दुं दुर्गायै नम: ।
मां दुर्गा आपके सभी दुःख दूर करें।
आप सभी को नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकमानाएं!

ॐ जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।
आप सभी को नवरात्र पर्व की हार्दिक शुभकमानाएं!

देहि सौभाग्यमारोग्यं देहि मे परमं सुखम्।
रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि।।
आप सभी को नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकमानाएं!

ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात।
शारदीय नवरात्र के अवसर पर मां भगवती का आशीर्वाद आप पर और आपके परिवार पर सदा बना रहे।
Happy Navratri 2023

नव कल्पना,नव ज्योत्सना
नव शक्ति,नव आराधना
नवरात्रि के पावन पर्व पर,
पूरी हो आपकी हर मनोकामना।
Happy Navratri

कुमकुम भरे कदमों से आए मां दुर्गा आपके द्वार,
सुख संपत्ति के साथ मिले आपको खुशियां अपार,
आपको और आपके परिवार को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !

या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
आपको और आपके परिवार को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकमानाएं!

सुबह सुबह लो मां दुर्गा का नाम,
पूरे होंगे आपके अधूरे और बिगड़े काम!
आप सभी को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !

शेर पर सवार होकर,
खुशियों का वरदान लेकर,
हर घर में विराजी अंबे मां,
हम सबकी जगदंबे मां।।
Happy Navratri 2023

माँ की आराधना का ये पर्व हैं
माँ के नौ रूपों की भक्ति का पर्व हैं
बिगड़े काम बनाने का पर्व है
भक्ति का दिया दिल में जलने का पर्व हैं
आप सभी को शारदीय नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं।

दिव्य है मां की आंखों का नूर,
संकटों को मां करती हैं दूर,
मां की ये छवि निराली
नवरात्रि में आपके घर लाए खुशहाली।।
शारदीय नवरात्रि 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं !

मां दुर्गा, मां अंबे, मां जगदंबे
मां दुर्गा, मां अंबे, मां जगदंबे,
मां भवानी, मां शीतला, मां वैष्णो, मां चंडी।
माता रानी हम सब की मनोकामना पूरी करे।
आप सभी को शारदीय नवरात्र की शुभाकनाए।

नवरात्रि के नौ दिन और नौ रातें आपके लिए
अच्छा स्वास्थ्य और भाग्य लेकर आएं।
आपको और आपके परिवार को नवरात्रि की बहुत बहुत शुभकामनाएं।


यह भी देखें –

Unique Gyanee

Unique Gyanee एक Blogging वेबसाइट है जहा आपको हर प्रकार का ज्ञान प्राप्त होगा। हमारा उद्देश्य नई और सही बातो को सरल शब्दों में आपतक पहुंचाना है जिससे की आपको सही समय में सही जानकारी मिल सके और अपने ज्ञान का विस्तार कर सके और अपने जीवन को सरल बना सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
Telegram
डॉ. बी.आर. अंबेडकर: समाजिक न्याय के महानायक के अज्ञात तथ्य गीता जयंती क्यों मानते है? Happy Birthday Virat Kohli Images 10 Best Powerful Sardar Vallabhbhai Patel Quotes in English समलैंगिक (Same-Sex) विवाह पर भारतीय सर्वोच्च न्यायालय का फैसला