Minimum Wages in Delhi 2023-24 | दिल्ली सरकार ने श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ाया

Minimum Wages in Delhi 2023-24 | दिल्ली सरकार ने श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ाया

Minimum wages in Delhi, दिल्ली सरकार ने मजदूरों का न्यूनतम वेतन बढ़ाया (Increased minimum wages in Delhi), आइए जानें अब कितनी बढ़ी मंथली सैलरी।

Delhi Government Laborer Minimum Wages: Minimum Wages in Delhi October 2023

दिल्ली सरकार ने अकुशल, अर्ध कुशल, कुशल और अन्य श्रमिकों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का आदेश जारी किया है। वेतन वृद्धि की नई दरें 1 अक्टूबर से लागू की गईं हैं। अब श्रमिको के न्यूनतम वेतन वृद्धि के बाद अकुशल श्रमिकों का मासिक वेतन 17,234 रुपये से बढ़ाकर 17,494 और अर्ध-कुशल श्रमिकों का मासिक वेतन 18,993 रुपये से बढ़ाकर 19,279 रुपये हो गया है। वहीं, कुशल श्रमिकों का मासिक वेतन बढ़कर 20,903 से बढ़ाकर 21,215 रुपये हो गया है।

इसके अलावा सुपरवाइजर और लिपिक वर्ग के कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन दरों को भी संशोधित किया गया है। गैर-मैट्रिक कर्मचारियों का मासिक वेतन 18,993 रुपये से बढ़कर 19,279 रुपये हो गया है, जबकि मैट्रिक वाले कर्मचारियों का मासिक वेतन 20,903 रुपये से बढ़कर 21,215 रुपये हो गया है।

स्नातकों और उच्च शैक्षणिक योग्यता वाले लोगों के लिए मासिक वेतन 22,744 रुपये से बढ़ाकर 23,082 रुपये कर दिया गया है।


Stay informed with the most current news updates, join our Telegram and WhatsApp channels.

WhatsApp
Telegram

“अन्य राज्यों की तुलना में, दिल्ली में न्यूनतम मजदूरी सबसे अधिक है।”

आपकी जानकारी के लिए बता दे की इससे पहले दिल्ली सरकार ने अप्रैल 2023 में भी मजदूरों का न्यूनतम वेतन बढ़ाया था। उस समय अकुशल मजदूरों (Unskilled Workers) के मासिक वेतन को 16792 रुपये से बढ़ाकर 17234 रुपये करते हुए 442 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं अर्ध कुशल मजदूरों (Semi-skilled Workers) के मासिक वेतन को 18499 रुपये से 18993 रुपये और कुशल मजदूरों (Skilled Workers) के मासिक वेतन को 20357 रुपये से बढ़ाकर 20903 रुपये किया था।

दिल्ली सरकार द्वारा मजदूरों की न्यूनतम वेतन में वृद्धि को लेकर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि गरीब और मजदूर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र के ऐसे श्रमिकों को महंगाई भत्ते पर रोक नहीं लगाई जा सकती है, जिन्हें सामान्य तौर पर केवल न्यूनतम मजदूरी मिलती है। उन्होंने कहा कि न्यूनतम मजदूरी पर कार्यरत लोगों को भी महंगाई भत्ते का लाभ मिलना चाहिए, इसलिए दिल्ली सरकार ने महंगाई भत्ते जोड़कर नया न्यूनतम वेतन की घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में मजदूरों को मिलने वाला न्यूनतम वेतन देश के बाकी राज्यों की तुलना में सबसे ज्यादा है। न्यूनतम वेतन में वृद्धि से महंगाई की मार झेल रहे श्रमिक वर्ग को राहत मिलेगी। उन्होने कहा कि दिल्ली सरकार के इस फैसले से सभी अकुशल, अर्ध-कुशल, कुशल और अन्य श्रमिको को लाभ मिलेगा।

दिल्ली सरकार सभी श्रमीको को महंगाई से राहत देने के लिए हर छह महीने में महंगाई भत्ते में संशोधन कर रही है। साल में दो बार हर 6 महीने में श्रमिकों का महंगाई भत्ता बढ़ाया जा रहा है। पहला बढ़ोतरी अप्रैल-मई के दौरान और दूसरी बढ़ोतरी अक्टूबर नवंबर के दौरान होती है।

Minimum Wages in Delhi of Oct 2023 Update

न्यूनतम मजदूरी की संशोधित दरें सभी अकुशल, अर्धकुशल और कुशल श्रमिकों के लिए लागू होंगी :

CategoryRate as on
01/04/202
3
D.A(pm) w.e.f
01/10/2023
Rate from (Rupees)
01/10/2023

(Rupees)(Rupees)Per-monthPer-day
अकुशल (Un-skilled)17,23426017,494673
अर्धकुशल (Semi-skilled)18,99328619,279742
कुशल (Skilled)20,90331221,215816

न्यूनतम वेतन की संशोधित दरें सभी लिपिक और पर्यवेक्षी कर्मचारियों के लिए लागू होंगी :

CategoryRate as on
01/04/2023
D.A(pm) w.e.f
01/10/2023
Rate from (Rupees)
01/10/2023

(Rupees)(Rupees)Per-monthPer-day
Non matriculate18,99328619,279742
Matriculate but not Graduate20,90331221,215816
Graduate and above22,74433823,082888

Minimum Wages in Delhi of April 2023 Update

न्यूनतम मजदूरी की संशोधित दरें सभी अकुशल, अर्धकुशल और कुशल श्रमिकों के लिए लागू होंगी :

CategoryRate as on
01/10/2022
D.A(pm) w.e.f
01/04/2023
Rate from (Rupees)
01/04/2023

(Rupees)(Rupees)Per-monthPer-day
अकुशल (Un-skilled)16,79244217,234663
अर्धकुशल (Semi-skilled)18,49949418,993731
कुशल (Skilled)20,35754620,903804

न्यूनतम वेतन की संशोधित दरें सभी लिपिक और पर्यवेक्षी कर्मचारियों के लिए लागू होंगी :

CategoryRate as on
01/10/2022
D.A(pm) w.e.f
01/04/2023
Rate from (Rupees)
01/04/2023

(Rupees)(Rupees)Per-monthPer-day
Non matriculate18,49949418,993731
Matriculate but not Graduate20,35754620,903804
Graduate and above22,14659822,744875

Minimum Wages in Delhi of Oct 2022 Update

न्यूनतम मजदूरी की संशोधित दरें सभी अकुशल, अर्धकुशल और कुशल श्रमिकों के लिए लागू होंगी :

CategoryRate as on
01/04/2022
D.A(pm) w.e.f
01/10/2022
Rate from (Rupees)
01/10/2022
(Rupees)(Rupees)Per-monthPer-day
अकुशल (Un-skilled)16,50628616,792646
अर्धकुशल (Semi-skilled)18,18731218,499712
कुशल (Skilled)20,01933820,357783

न्यूनतम वेतन की संशोधित दरें सभी लिपिक और पर्यवेक्षी कर्मचारियों के लिए लागू होंगी :

CategoryRate as on
01/04/2022
D.A(pm) w.e.f
01/10/2022
Rate from (Rupees)
01/10/2022
(Rupees)(Rupees)Per-monthPer-day
Non matriculate18,18731218,499712
Matriculate but not Graduate20,01933820,357783
Graduate and above21,75639022,146852

क्या हर राज्यों में मजदूरों का न्यूनतम अलग अलग होता है?

आपकी जानकारी के लिए बता दे की प्रत्येक राज्य सरकारों द्वारा उस राज्य में काम करने वाले अकुशल, अर्ध-कुशल, कुशल और अन्य श्रमिको का न्युनतम वेतन निर्धारित होता है। देश में सबसे ज्यादा न्यूनतम वेतन दिल्ली में है।

न्यूनतम वेतन अधिनियम के अनुसार साल में दो बार महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता है जो All India Consumer Index Price पर निर्भर करता है। सरकार के आदेश से श्रम विभाग के द्वारा मंहगाई भत्ता जारी किया जाता है।

अगर आप किसी और राज्य में काम करते है और वहां की न्यूनतम वेतन के बारे में जानकारी चाहते है तो निचे comment करे,आगे हम एक एक करके सभी राज्यों के मिनिमम वेज के बारे में जानकारी देने की कोशिश करेगे।


Stay informed with the most current news updates, join our Telegram and WhatsApp channels.

WhatsApp
Telegram

यह भी देंखे –

Unique Gyanee

Unique Gyanee एक Blogging वेबसाइट है जहा आपको हर प्रकार का ज्ञान प्राप्त होगा। हमारा उद्देश्य नई और सही बातो को सरल शब्दों में आपतक पहुंचाना है जिससे की आपको सही समय में सही जानकारी मिल सके और अपने ज्ञान का विस्तार कर सके और अपने जीवन को सरल बना सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
Telegram
डॉ. बी.आर. अंबेडकर: समाजिक न्याय के महानायक के अज्ञात तथ्य गीता जयंती क्यों मानते है? Happy Birthday Virat Kohli Images 10 Best Powerful Sardar Vallabhbhai Patel Quotes in English समलैंगिक (Same-Sex) विवाह पर भारतीय सर्वोच्च न्यायालय का फैसला