Introvert और Extrovert क्या होता है? | Know about Introvert vs Extrovert

Introvert और Extrovert क्या होता है? | Know about Introvert vs Extrovert

जितनी ही दुनिया मॉडर्न हो रही है उतने ही लोग एक दूसरे से अलग हो रहे है। आजकल सभी चीजे डिजिटली होने लगी है, जॉब से लेकर शिक्षा तक सब कुछ डिजिटल हो रहा है, लोग अपना ज्यादातर समय सोशल मीडिया जैसे Facebook, Instagram, यूट्यूब पर स्पैंड कर रहे है। लोग रियल लाइफ से हटकर एक वर्चुअल दुनिया में जी रहे हैं और इन्ही सब कारणों से लोग अकेले पड़ते जा रहे है। आज पूरी दुनिया की एक चौथाई आबादी introvert लोगों से भरी पड़ी है। ज्यादातर लोगों को यह मालूम नहीं है की वह introvert और extrovert क्या होता है, और वो introvert है या extrovert। इसीलिए आज हम introvert और extrovert लोगो के बारे में विस्तार से बात करेंगे और उनकी कुछ विशेषताओं के बारे में जानेंगे।

Introvert और Extrovert क्या होता है? (What is Introvert and Extrovert?)

इस दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं, एक Introvert और दूसरा extrovert।

Extrovert लोग बिना सोचे-समझे किसी से कुछ भी बात कर लेते हैं। एक्स्ट्रोवर्ट लोगो को घूमना फिरना, नए नए लोगो से मिलना, दोस्त बनाना, बाते करना पसंद होता है। ऐसे लोग बहुत ज्यादा बोलने वाले होते है, किसी भी बात को अपने दिल में नही रख पाते है।

Introvert लोग वो होते हैं जो कम बोलते है। ऐसे लोग दूसरो से बहुत ही कम बाते करने वाले और दूसरो से बहुत ही कम वास्ता रखने वाले होते हैं। ऐसे लोग अपनी बातो को केवल अपने पास ही रखना पसंद करते है ,ये अपनी बाते या कोई भी विचार किसी के साथ शेयर करना पसंद नही करते। इन्हे दूसरो से ज्यादा मिलना जुलना पसन्द नही होता, ये अपने आप में ही मस्त रहते है और अकेले ही रहना पसंद करते है। और इन्हे ही अंतर्मुखी कहा जाता है।

Image source – pexels

Introvert लोगो की क्या विशेषता है? (Advantages of introvert people)

रचनात्मक (Creative)

Introvet लोग अधिक रचनात्मक होते हैं। ज्यादा समय अकेले रहने के कारण ये कुछ न कुछ क्रिएटिविटी करते रहते है जिससे इनके सोचने, समझने की क्षमता बढ़ जाती है।

बोलने से पहले सोचना

Introvert log कम बोलते है और इसी वजह से कुछ भी बोलने से पहले सोचते है और फिर सही शब्दो का चयन कर के अपनी बाते रखते है। हर बात को सोच समझ कर बोलना इनकी सबसे अच्छी खासियत है।

खुद पर विश्वास (Self Believe)

Introvert लोग भले ही कम बोलते है लेकिन उनमें आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती। ऐसे लोग को दूसरों की अपेक्षा खुद पर ज्यादा भरोसा होता है। Introvert लोग अपने निर्णय खुद लेते है और यही कारण है कि वे अच्छे या बुरे परिणाम के लिए किसी और को दोषी भी नहीं ठहराते है।

खुद के साथ समय बिताना

Introvert लोग अकेले रहना पसंद करते है और जिसके कारण अपने आप को ज्यादा समय दे पाते है। ऐसे लोग अपनों से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं, लेकिन अकेले समय बिताने में भी उन्हें कोई परेशानी नहीं होती। ऐसे लोग अपने समय का सदुपयोग करना अच्छी तरह से जानते हैं। Introvert लोग अपना समय कभी किताबो में मन बहलाकर तो कभी अपने पसन्द की चीजे कर के व्यतीत करते है और उस समय का खुलकर आनंद लेते है।

सुनने की कला (listening skill)

जैसा की आपने ऊपर पढ़ा की introvert log कम बोलने वाले होते है , जिसके कारण ये ज्यादा सुनना पसंद करते हैं। कम बोलना और ज्यादा सुनना इनके ज्ञान और सोचने, समझने की क्षमता को बढ़ाता है। ऐसे लोगो के अंदर किसी बात को ध्यान से सुनने और समझने की कला होती है, जो हर किसी में नहीं होती। यही कारण है की ऐसे लोग क्रिएटिव होते है और अपनी बातो को सटीक और सरल तरीके से समझा पाते है।

Self motivated

Introvert लोग सेल्फ मोटिवेटेड होते है, वे लगातार खुद को प्रोत्साहित करते है और आगे बढ़ते है। अपने सकारात्मक गुणों को अपनाकर खुद को तराशते हैं और अपनी मंजिल को तय करते है।

Statue of Equality – दुनिया की सबसे बड़ी Sitting Golden Statue in India

Introvert लोगो की कमियां (Disadvantages of introvert people)

शर्मीले होते हैं

Introvert लोग शर्मीले होते है और इसी वजह से अपने भावों की खुलकर व्यक्त नहीं कर पाते है। कभी कभी इसी ख्याल में रह जाते है की लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं।

लोगो से जल्दी घूम मिल नही पाना

Introvert लोग जल्दी लोगो से घुल मिल नही पाते है जिसकी वजह से इनके कम ही दोस्त होते है और हमेशा अकेले रहते है।

परिस्तियो के अनुसार नही होना

Introvert लोग अपने आप को परिस्तियों के अनुसार ढाल नहीं पाते है। जिसकी वजह से इन्हें कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Image source – pexels

Extrovert (बहिर्मुखी) की क्या विशेषता है?

कॉन्फिडेंट (Confident)

Extrovert लोगो की सबसे बड़ी पहचान यही है कि उनके पास आत्मविश्वास बहुत ही अधिक होता ऐसे लोग उत्साह से भरपूर होते है। ऐसे लोग अपने कॉन्फिडेंस के वजह से हर जगह सफलता पाते है।

Social

extrovert log कभी भी अकेले रहना पसंद नहीं करते और अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए हमेशा अपने फ्रेंड्स के ग्रुप में ही रहते है। लोगो से जुड़ना और उनसे बाते करना इन्हे पसंद होता है जिसकी वजह से इनके बहुत सारे दोस्त और रिश्ते होते है।

केयरिंग (Caring)

एक्स्ट्रोवर्ट लोगो की विशेषता होती है की वह अपने दोस्त का ख्याल अच्छे से रखते है।ये लोगो के साथ रहना और रिश्ते निभाना अच्छी तरह जानते है।

extrovert की एक सबसे बड़ी खासियत होती है कि वह ये कभी नहीं सोचते है की लोग क्या कहेंगे, जो भी दिल में आए वही करते है।


यह भी देंखे –

Unique Gyanee

Unique Gyanee एक Blogging वेबसाइट है जहा आपको हर प्रकार का ज्ञान प्राप्त होगा। हमारा उद्देश्य नई और सही बातो को सरल शब्दों में आपतक पहुंचाना है जिससे की आपको सही समय में सही जानकारी मिल सके और अपने ज्ञान का विस्तार कर सके और अपने जीवन को सरल बना सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
Telegram
डॉ. बी.आर. अंबेडकर: समाजिक न्याय के महानायक के अज्ञात तथ्य गीता जयंती क्यों मानते है? Happy Birthday Virat Kohli Images 10 Best Powerful Sardar Vallabhbhai Patel Quotes in English समलैंगिक (Same-Sex) विवाह पर भारतीय सर्वोच्च न्यायालय का फैसला