Turbo Ventilator क्या होता है? | About Turbo Ventilator in Hindi

Turbo Ventilator क्या होता है? | About Turbo Ventilator in Hindi

कारखाने या फैक्ट्री की छत पर गोल-गोल घूमने वाली स्टील के टोकरे जैसी चीज क्या होती है, और इसका नाम क्या है? इसका क्या काम होता है? इसे कारखाने या फैक्ट्री की छतों पर क्यों लगाया जाता है? आज आपको इन सभी सवालों का जवाब इस पोस्ट के मध्यम से जानने को मिलेगा। तो चलिए सबसे पहले बात करते है की Turbo Ventilator or Turbo roof ventilator or Turbo air ventilator क्या होता है?

Turbo ventilator क्या है? (What is Turbo Ventilator in Hindi?)

आप सभी ने कभी न कभी कारखाने या फैक्टरी की छत पर लगे गोल-गोल घूमने वाले स्टील की चीज जरूर देखी होगी। इसको देखने के बाद एक प्रश्न आपके मन में जरुर आया होगा की आखिर यह चीज क्या है और इसे क्यों लगाया जाता है। इसका काम क्या है। अगर आपके मन में भी कुछ ऐसे सवाल है तो आइए यह हम इसके बारे में जानते है।

कारखाने की छतों पर लगे गोल गोल घूमने वाली स्टील के टोकरे जैसी लगी चीज को Turbo Ventilator या Turbo roof ventilator या Turbo air ventilator कहा जाता है। टर्बो वेंटिलेटर को कई नामों से जाना जाता है जैसे की टर्बो वेंटिलेटर, रूफ टॉप एयर वेंटिलेटर (Roof Top Air Ventilator), टर्बाइन वेंटिलेटर (Turbine Ventilator), रूप एक्सट्रैक्टर (Roof Extractor) और रूफ टॉप वेंटिलेटर (Roof Top Ventilator)।

Turbo Ventilator

Turbo Roof Ventilator का फायदा क्या होता है? (Benifits of Turbo Ventilator in Hindi)

आप Turbo ventilator को कारखानों और फैक्टरियों के अलावा रेलवे स्टेशन, वेयरहाउस, स्टोर्स,और अन्य परिसरों की छतों पर भी देखा होगा। पहले रूफ टॉप वेंटीलेटर को सिर्फ कारखानों की छतों पर ही देखा जाता था लेकिन इनके काम और परफॉर्मेंस को देखते हुए इसका उपयोग बड़े पैमाने पर और भी कई जगहों पर किया जाने लगा।

Turbo Ventilator धीमी गति से चलता हैं लेकिन ये गर्म हवा को बाहर निकालने का सबसे शानदार तरीका है। जब किसी भी परिसर से गर्म हवा बाहर निकल जाती है तो खिड़कियों और दरवाजों से आने वाली ताजा हवाएं देर तक परिसर में रहती है।

Turbo Ventilator गर्म हवा निकालने के साथ और भी कई काम करता है। Turbo Ventilator धीमी गति से चलता हैं लेकिन ये गर्म हवा को बाहर निकालने का सबसे शानदार तरीका है। जब किसी भी परिसर से गर्म हवा बाहर निकल जाती है तो खिड़कियों और दरवाजों से आने वाली ताजा हवाएं देर तक परिसर में रहती हैं।

Turbo Ventilator work

Roof Top Ventilator या Turbo Ventilator का काम क्या है? (Work of Turbo Ventilator in Hindi)

Roof top ventilator or Turbo Ventilator एक धीमी गति से चलने वाला पंखा होता है जो कारखानों या फैक्टरियों के छतों पर लगा होता है। यह कारखानों या फैक्टरियों के अंदर की गर्म हवा को बाहर निकालने का कार्य करता है।

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि गर्म हवा हमेशा ऊपर की तरफ उठती है। ऐसे में गर्म हवा को कारखानों या कमरे से बाहर निकालना मुस्किल होता है। यही वजह है की कारखानों या अन्य परिसरों की छतों पर Turbo Ventilator या Roof top Ventilator लगाए जाते हैं ताकि ये किसी भी परिसर के अंदर मौजूद गर्म हवा को आसानी से छतों के रास्ते बाहर निकाल दें।

Turbo Ventilator गर्म हवा को बाहर निकालने के साथ-साथ किसी कारखाने या परिसर में मौजूद बदबू को भी बाहर निकालने में काफी मदद करता है। इसके अलावा ये बारिश के मौसम में परिसर में मौजूद नमी को भी बाहर निकालने का काम करता है।


यह भी देंखे –

Unique Gyanee

Unique Gyanee एक Blogging वेबसाइट है जहा आपको हर प्रकार का ज्ञान प्राप्त होगा। हमारा उद्देश्य नई और सही बातो को सरल शब्दों में आपतक पहुंचाना है जिससे की आपको सही समय में सही जानकारी मिल सके और अपने ज्ञान का विस्तार कर सके और अपने जीवन को सरल बना सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
Telegram
डॉ. बी.आर. अंबेडकर: समाजिक न्याय के महानायक के अज्ञात तथ्य गीता जयंती क्यों मानते है? Happy Birthday Virat Kohli Images 10 Best Powerful Sardar Vallabhbhai Patel Quotes in English समलैंगिक (Same-Sex) विवाह पर भारतीय सर्वोच्च न्यायालय का फैसला