Queen Elizabeth II

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 8 सितंबर 2022 को निधन हो गया। 96 साल की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय अपनी अंतिम सांस स्कॉटलैंड के बालमोरल कासल (Balmoral Castle) में लिया था।

Image - Google

ब्रिटिश राजघराने में यदि कोई दुखद घटना होती या किसी सदस्य का निधन होता है, तो उस घटना को एक कोड नाम से जाना जाता है। जैसे महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन स्कॉर्टलैंड में हुआ तो इसका भी एक कोड नाम (कोड वर्ड) रखा गया जिसे ऑपरेशन यूनिकॉर्न के नाम दिया गया। यदि इनकी मृत्यु लंदन में होती तो कोड वर्ड ऑपरेशन लंदन ब्रिज होता।

Image - Google

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का जन्म 21 अप्रैल 1926, लंदन में हुआ था। 6 फरवरी 1952 को पिता किंग जॉर्ज के मृत्यु के बाद ये ब्रिटेन की माहरानी बनी। इन्होंने कुल लगभग 70 साल से अधिक समय तक ब्रिटेन पर शासन किया।

Image - Google

इन्होने अपने शासन काल के दौरान 32 विभिन्न संप्रभु राज्यों की रानी थी और उनके मृत्यु तक उनमें से 15 के सम्राज्ञी के रूप में राज किया। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का शासन काल (70 वर्ष 214 दिन) किसी भी ब्रिटिश सम्राट की तुलना में सबसे दीर्घ तथा किसी भी महिला राष्ट्रध्यक्ष के रूप में अभिलिखित सबसे लंबा शासन काल रहा।

Image - Google

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने अपने जीवन काल में कुल तीन बार ( वर्ष 1961, 1983, 1997) भारत का दौरा किया। इनका वर्ष 1961 का भारत दौरा काफी चर्चा में रहा था उस दौरान उन्होंने भारत के कई जगहों का दौरा किया जैसे आगरा, मुंबई, जयपुर, उदयपुर, वाराणसी, बंगलोर, चेन्नई, कोलकाता। वर्ष 1961 में इन्होंने पाकिस्तान का भी दौरा किया था।

Image - Getty

महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय की मृत्यु उपरांत उनके पुत्र व उतराधिकारी चार्ल्स तृतीय नए राजा बनेंगे और 9 सितंबर, 2022 से किंग चार्ल्स तृतीय अब ब्रिटेन पर शासन करेंगे।

Image - Getty

इसे भी देंखे