टाटा संस (Tata Sons) के पूर्व चेयरमैन और दिग्गज कारोबारी साइरस मिस्त्री का आज दोपहर महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक सड़क हादसे में निधन (Cyrus Mistry Death) हो गया।

RIP - CYRUS MISTRY

Image - Twitter

साइरस मिस्त्री साल 2012 में टाटा संस के चेयरमैन बने थे। Tata Group के 100 से साल से अधिक के इतिहास में साइरस मिस्त्री दूसरे ऐसे शख्स थे, जिनका सरनेम 'टाटा' नहीं था और फिर वो ग्रुप चेयरमैन बने थे।

Image - Google

सायरस मिस्त्री के पिता पलोनजी मिस्‍त्री ने आयरिश महिला से शादी की और बाद में आयरलैंड के नागरिक हो गए। पलोनजी शापूरजी के दो बेटे- शापूर और साइरस मिस्‍त्री और दो बेटियां- लैला और अल्‍लू हैं।

Image - Getty

सायरस मिस्त्री का जन्म आयरलैंड में हुआ। वहीं, सायरस मिस्त्री की पढाई लंदन बिजनेस स्कूल से हुई। घर में छोटा बेटा होने की वजह से सायरस को दुलार मिलता था।

Image - Google

पिता पालोनजी शापूरजी मिस्त्री की मौत करीब 3 माह पहले हुआ। बीते 28 जून को 94 साल की उम्र में अरबपति पालोनजी मिस्त्री का निधन हो गया था।

Image - Getty

मिस्त्री परिवार के सबसे छोटे बेटे सायरस ने बेहद कम समय में शापूरजी ग्रुप को सफलता की नई बुलंदियों तक पहुंचाया।

Image - Google

टाटा ग्रुप में सायरस मिस्‍त्री ने 2006 में एंट्री की। दरअसल, पालोनजी परिवार के पास टाटा सन्स में 18.4% हिस्सेदारी है। यही वजह है कि टाटा ग्रुप में परिवार का दबदबा रहा। 

Image - Google

साल 2012 के दिसंबर महीने में सायरस मिस्त्री ने टाटा संस के चेयरमैन के तौर पर कमान संभाली। यह पहली बार था जब पालोनजी परिवार के किसी शख्स को टाटा ग्रुप में इतना बड़ा पद मिला था।

Image - Google

अहम बात ये है कि टाटा ग्रुप ने 18 महीने की खोज के बाद इस पद के लिए सायरस मिस्‍त्री का चयन किया था। हालांकि, बाद में सायरस मिस्त्री को इस्तीफा देना पड़ा और पद की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक गई। इस लड़ाई में सायरस को शिकस्त और टाटा ग्रुप को जीत मिली।

Image - Google

इसे भी देंखे