Atal Bridge - Ahemdabad

पीएम मोदी द्वारा 27 अगस्त, 2022 को अटल ब्रिज का उद्घाटन किया गया। 'अटल ब्रिज' साबरमती नदी पर एक फुट-ओवर ब्रिज है, जिसे एलिस ब्रिज और सरदार ब्रिज के बीच बनाया गया है।

Image Credit - Twitter

2,600 मीट्रिक टन स्टील पाइप का इस्तेमाल करके पुल का निर्माण किया गया है।

Image Credit - Twitter

आकर्षक डिजाइन और एलईडी लाइटिंग वाला ये पुल लगभग 300 मीटर लंबा और बीच में 14 मीटर चौड़ा है।

Image Credit - Twitter

पुल की छत रंगीन कपड़े से बनी है और रेलिंग कांच और स्टेनलेस स्टील से बनाई गई है।

Image Credit - Twitter

फुट ओवर ब्रिज नदी के पश्चिमी छोर पर फूलों के बगीचे और पूर्वी छोर पर आने वाले कला और संस्कृति केंद्र को जोड़ता है।

Image Credit - Twitter

पैदल चलने वालों के अलावा साइकिल चालक भी यातायात से बचते हुए नदी पार करने के लिए इस पुल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां से लोग जलाशय के बीच से रिवरफ्रंट देख सकते है।

Image Credit - Twitter

पुल को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि लोग निचले और ऊपरी दोनों रास्तों से इस तक पहुंच सकते हैं।

Image Credit - Twitter

INS विक्रांत - भारत का स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर 

इसे भी देंखे